पाक: आतंकवादियों ने डीएसपी समेत 3 पुलिसकर्मियों को मार गिराया

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि आज पाकिस्तान अपने कर्मों का फल भुगत रहा है

Photo: @KP_Police1 X account

इस्लामाबाद/दक्षिण भारत। पाकिस्तान में आतंकवादियों का कहर जारी है। उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत इलाके में शुक्रवार रात एक डीएसपी और एक कांस्टेबल को मारा गिराया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है।।

बन्नू पुलिस प्रवक्ता बशीर खान ने बताया कि डीएसपी गुल मुहम्मद और कांस्टेबल नदीम गुल ने सिंधु राजमार्ग के पास मंजीवाला चौक पर एक अस्थायी चौकी स्थापित की थी, जब अज्ञात हमलावरों ने उनके वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें दोनों ढेर हो गए।

शवों को लक्की मारवत के सराय नौरंग जिले के तहसील मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उसी रात, लक्की मरवत के सारा दरगा जिले में एक अलग घटना में कांस्टेबल ढेर हो गया, जब अज्ञात हमलावरों ने उसके घर के पास गोलीबारी की। वह उत्तरी वजीरिस्तान के मिरानशाह में तैनात था और छुट्टी पर घर लौटा था।

दोनों घटनाओं में हमलावर फरार हैं। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के एक सहयोगी ने हमलों की जिम्मेदारी ली है। 

शनिवार सुबह, हताहत पुलिस अधिकारियों के लिए बन्नू की पुलिस लाइन में अंतिम संस्कार के लिए प्रार्थना कराई गई।

वहीं, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि आज पाकिस्तान अपने कर्मों का फल भुगत रहा है। उसने जिन आतंकवादियों को कभी पाला था, वे आज उसी पर हमला कर रहे हैं।

About The Author: News Desk