Dakshin Bharat Rashtramat

तब्बू, करीना और कृति की 'क्रू' ने पहले दिन की कमाई से बना दिया यह रिकॉर्ड

इसका निर्माण अनिल कपूर, रिया कपूर, एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है

तब्बू, करीना और कृति की 'क्रू' ने पहले दिन की कमाई से बना दिया यह रिकॉर्ड
Photo: EktaaRKapoor X account

मुंबई/दक्षिण भारत। तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सैनन अभिनीत कॉमेडी मूवी 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती दिन में वैश्विक स्तर पर 20.07 करोड़ रुपए की कमाई की है। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसका निर्माण अनिल कपूर, रिया कपूर, एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने 'दुनियाभर में तीन महिला प्रधान फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग' दर्ज करके एक रिकॉर्ड बनाया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 10.28 करोड़ रुपए है।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में निर्माता एकता आर कपूर ने लिखा, 'थैंक्यू इंडिया! मेरी लड़कियों और हमारे निर्देशक ने दुनिया को दिखाया कि यह कैसे किया जाता है! वर्ल्ड वाइड धमाका!'

तब्बू और कृति ने भी 'क्रू' के पहले दिन के कलेक्शन का जश्न मनाया और इसे 'ऐतिहासिक' बताया।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया, 'हम अपने दल के प्रति प्रेम से अभिभूत हैं! दुनियाभर में हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी महिला प्रधान ओपनर! 'क्रू' अभी सिनेमाघरों में है।'

About The Author: News Desk

News Desk Picture