ममता बनर्जी के माथे पर लगी चोट

ममता बनर्जी अपने घर पर ट्रेड मिल से व्यायाम करते समय गिर गईं

Photo: All India Trinamool Congress FB page

कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगने की खबर है। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इनमें उनके माथे से खून बहता देखा गया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ममता बनर्जी अपने घर पर ट्रेड मिल से व्यायाम करते समय गिर गईं। इससे उनके माथे पर चोट लगी है। 

इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर संदेश पोस्ट किया गया, 'हमारी चेयरपर्सन को बड़ी चोट लगी है। कृपया उन्हें अपनी प्रार्थना में याद रखें।'

बताया गया कि ममता को भतीजे अभिषेक बनर्जी अस्पताल लेकर गए। एक और तस्वीर में वे अस्पताल के बिस्तर पर आराम करती नजर आ रही हैं।

About The Author: News Desk