Dakshin Bharat Rashtramat

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हावेरी से मैदान में होंगे

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें कुल 72 नामों को शामिल किया गया है।

सूची के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हावेरी से मैदान में होंगे। 

पार्टी ने सांसद तेजस्वी सूर्या को बेंगलूरु दक्षिण से उतारा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर से उम्मीदवार बनाया गया है।

About The Author: News Desk