लोकसभा चुनाव: लोजपा का भाजपा के साथ तय हो गया सीट साझा करने का फॉर्मूला?

पासवान ने यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की

Photo: @iChiragPaswan X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीट साझा करने के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया है।

पासवान ने यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की।

उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, 'राजग के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है।'

उन्होंने सूची जारी करने के संबंध में कहा कि उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी।

About The Author: News Desk