Dakshin Bharat Rashtramat

चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
Photo: @JharkhandCMO FB page

रांची/दक्षिण भारत। झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यहां राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चंपई सोरेन के साथ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि चंपई सोरेन को अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।

चंपई सोरेन ने कहा था, 'हम एकजुट हैं। हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है। इसे कोई नहीं तोड़ सकता।'

About The Author: News Desk

News Desk Picture