Dakshin Bharat Rashtramat

राष्ट्रपति का 'अपमान' करने पर देश से माफी मांगें सिद्दरामैया: नारायणस्वामी

मल्लेश्वर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय जगन्नाथ भवन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा ...

राष्ट्रपति का 'अपमान' करने पर देश से माफी मांगें सिद्दरामैया: नारायणस्वामी
Photo: @PresidentofIndia FB page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य चलावाडी नारायणस्वामी ने मांग की कि मुख्यमंत्री सिद्दरामैया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 'अपमान' करने पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

मल्लेश्वर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय जगन्नाथ भवन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है कि मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने कल (रविवार) चित्रदुर्ग में अहिंदा के नाम पर बुलाई गई बैठक में राष्ट्रपति मुर्मू को 'एकवचन' में संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दलित महिला होने के कारण मुख्यमंत्री ने उन्हें इतने 'अपमानजनक' ढंग से संबोधित किया, जो उनके व्यक्तित्व के लिए सही शब्द नहीं है। इसके बाद भी उन्होंने अपना बचाव किया है। उन्होंने (मुख्यमंत्री) कहा कि हम बुजुर्गों को गांव की भाषा में संबोधित किया हैं। 

भाजपा नेता ने आपत्ति जताई कि मुख्यमंत्री ने ऐसा कहकर गांव के लोगों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि गांव का कोई भी व्यक्ति, चाहे कोई गरीब भी हो, उसे कभी भी 'एकवचन' में संबोधित नहीं करता। 

उन्होंने कहा कि गांव के लोग अपने बुजुर्गों से आदर से बात करते हैं। मुख्यमंत्री इतना झूठ क्यों बोलते हैं? 

भाजपा नेता ने सवाल किया, 'क्या सोनिया गांधी वरिष्ठ नागरिक नहीं हैं? आपने इस तरह कितनी बार उनका जिक्र किया है?'

About The Author: News Desk

News Desk Picture