Dakshin Bharat Rashtramat

बिहार में भाजपा के ये दो नेता बनेंगे उपमुख्यमंत्री!

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा ...

बिहार में भाजपा के ये दो नेता बनेंगे उपमुख्यमंत्री!
विधायक दल की बैठक में भाजपा विधायकों ने जदयू के समर्थन से राज्य में राजग सरकार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी

पटना/दक्षिण भारत। बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच सम्राट चौधरी को रविवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया है।

इस घटनाक्रम के साथ, राज्य में बनने वाली नई राजग सरकार में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है।

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा, आज हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा विधायकों ने जदयू के समर्थन से राज्य में राजग सरकार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है।

About The Author: News Desk