Dakshin Bharat Rashtramat

असम में यात्रा के दौरान राहुल द्वारा कवर की गईं सभी सीटों पर भाजपा जीतेगीः हिमंत बिस्वा सरमा

उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर उद्घाटन समारोह के दौरान असम में यात्रा का आयोजन सांप्रदायिक तनाव की साजिश थी

असम में यात्रा के दौरान राहुल द्वारा कवर की गईं सभी सीटों पर भाजपा जीतेगीः हिमंत बिस्वा सरमा
Photo: @himantabiswasarma FB page

गुवाहाटी/दक्षिण भारत। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को दावा किया कि भाजपा असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा कवर किए गए सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करेगी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राम मंदिर उद्घाटन समारोह के दौरान असम में यात्रा का आयोजन सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की एक राजनीतिक साजिश थी।

सरमा ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, ‘वे जहां भी प्रचार करेंगे, भाजपा जीतेगी। इसी वजह से भाजपा को उनकी जरूरत है।’

मुख्यमंत्री ने कहा, लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन, उन्होंने (राहुल गांधी) सांप्रदायिक झड़प भड़काने के लिए अल्पसंख्यक बहुल जिलों नागांव और मोरीगांव से यात्रा करने का विकल्प चुना था।

About The Author: News Desk

News Desk Picture