भारतीय कुश्ती महासंघ को अगले आदेश तक निलंबित किया गया

पिछले हफ्ते संजय सिंह को भारत में कुश्ती को नियंत्रित करने वाली संस्था के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था

Photo: acebook.com/brijbhushansharan

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। खेल मंत्रालय ने नव नियुक्त भारतीय कुश्ती महासंघ को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। 

बता दें कि पिछले हफ्ते भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को भारत में कुश्ती को नियंत्रित करने वाली संस्था के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

इसके बाद ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा इस वर्ष के अंत से पहले नंदिनी नगर, गोंडा (उप्र) में अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित किया है।

About The Author: News Desk