लोकसभा चुनाव: 2024 के लिए कैसा है जनता का मूड? इस सर्वे से जानेंगे मोदी

यहां लोग विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय देकर सरकार के प्रदर्शन के बारे में बता सकते हैं

इसमें स्थानीय सांसद के प्रदर्शन के बारे में भी पूछा गया है

नई​ दिल्ली/दक्षिण भारत। लोकसभा चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता का मूड जानना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए अपने 'नमो ऐप' के जरिए एक सर्वे शुरू किया है। यहां लोग विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय देकर सरकार के प्रदर्शन के बारे में बता सकते हैं। इसमें स्थानीय सांसद के प्रदर्शन के बारे में भी पूछा गया है।

'जन मन सर्वे' के नाम से शुरू किया गया यह सर्वे शासन और नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर लोगों की प्रतिक्रिया को दर्शाएगा। इसके सवालों में केंद्रीय स्तर के विकास और उपयोगकर्ता के निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित विशिष्टताएं शामिल हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के एक नेता ने कहा कि सर्वे का मकसद रोचक और आसान तरीके से आम जनता के मूड को जानना है। उन्होंने कहा कि मोदी ने लोगों तक पहुंचने के लिए तकनीक को हमेशा प्राथमिकता दी है।

About The Author: News Desk