Dakshin Bharat Rashtramat

हो गया ऐलान, विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे

हो गया ऐलान, विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
Photo: twitter.com/vishnudsai

रायपुर/दक्षिण भारत। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने रविवार को विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगा दी है। 

इससे पहले, राज्य में भाजपा के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की रायपुर में महत्त्वपूर्ण बैठक हुई थी। उसके बाद मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा की गई। 

बता दें कि हाल में संपन्न छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया था। पार्टी ने यह चुनाव बिना मुख्यमंत्री चेहरे के साथ लड़ा था। पार्टी ने 90 सीटों में से 54 पर कमल खिला दिया।

विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने बड़े अंतर के साथ कांग्रेस उम्मीदवार को शिकस्त दी थी।

वे साल 2020 से 2022 तक भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर जिन नामों के कयास लगाए जा रहे थे, उनमें विष्णुदेव साय का नाम भी शामिल था।

विष्णुदेव साय, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री थे। उन्होंने छग भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

About The Author: News Desk

News Desk Picture