Dakshin Bharat Rashtramat

खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू को एनआईए ने दिया जोरदार झटका

यह कार्रवाई गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत की गई है

खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू को एनआईए ने दिया जोरदार झटका
पन्नू के चंडीगढ़ स्थिति आवास के बाहर नोटिस लगाया गया

चंडीगढ़/भाषा। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की यहां मौजूद संपत्ति शनिवार को जब्त कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘संपत्ति जब्त करने संबंधी नोटिस’ खालिस्तान समर्थक पन्नू के चंडीगढ़ स्थिति आवास के बाहर लगाया गया।

यह कार्रवाई गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत की गई है।

नोटिस में कहा गया है, ‘चंडीगढ़ के सेक्टर 15-सी के मकान नंबर 2033 का एक चौथाई हिस्सा, एनआईए के मामले में घोषित अपराधी गुरपतवंत सिंह पन्नू के स्वामित्व वाला है, जिसे एनआईए की विशेष अदालत, एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब के आदेशों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम, 1967 की धारा 33 (5) के तहत जब्त किया जाता है। यह सूचना आम जनता के लिए है।’

About The Author: News Desk

News Desk Picture