Dakshin Bharat Rashtramat

महिलाओं को आरक्षण: लोकसभा में 454 वोटों के साथ विधेयक पारित

नए संसद भवन में इससे संबंधित कार्यवाही मंगलवार को शुरू हुई थी

महिलाओं को आरक्षण: लोकसभा में 454 वोटों के साथ विधेयक पारित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे लैंगिक न्याय के लिए हमारे दौर की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति बताया है

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी विधेयक बुधवार को लोकसभा में पारित हो गया। इसके पक्ष में 454 वोट और विपक्ष में दो वोट पड़े।

नए संसद भवन में इससे संबंधित कार्यवाही मंगलवार को शुरू हुई थी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बुधवार को लोकसभा में सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया था कि वे महिलाओं के आरक्षण से संबंधित ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ को सर्वसम्मति से पारित करें।

बता दें कि महिला आरक्षण के लिए पेश किया गया 128वां संविधान संशोधन विधेयक है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे लैंगिक न्याय के लिए हमारे दौर की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति बताया है।

About The Author: News Desk