Dakshin Bharat Rashtramat

दपरे: हुब्बली मंडल प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ रहा आगे

मंडल रेल प्रबंधक हर्ष खरे ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराया तिरंगा

दपरे: हुब्बली मंडल प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ रहा आगे
बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं में सुधार पर विशेष जोर

हुब्बली/दक्षिण भारत। दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुब्बली मंडल ने रेलवे इंस्टीट्यूट (दक्षिण) क्रिकेट ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक हर्ष खरे थे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया।

हर्ष खरे ने कहा कि हुब्बली मंडल निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अप्रैल से जुलाई 2023 के दौरान, मंडल ने पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 11.27 मिलियन टन माल ढुलाई की है। जुलाई 2023 के अंत तक अर्जित माल ढुलाई राजस्व 1163 करोड़ रुपए है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल से जुलाई 2023 के दौरान, मंडल ने 101 लाख यात्रियों को परिवहन सुविधा दी और 175 करोड़ रुपए का मूल यात्री राजस्व अर्जित किया। जुलाई के अंत तक मंडल की सकल कमाई 1368 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि है। बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं में सुधार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

हर्ष खरे ने 24 कर्मचारियों को उनके अनुकरणीय कार्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडब्ल्यूआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ-हुब्बली मंडल अध्यक्ष रुचि खरे, अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा एवं संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

About The Author: News Desk

News Desk Picture