Dakshin Bharat Rashtramat

भाजपा सांसद ने सरकार से पूछा- क्या गोमाता को राष्ट्रीय पशु के रूप में मान्यता देना चाहते हैं?

भागीरथ चौधरी ने निचले सदन में एक लिखित प्रश्न में केंद्रीय संस्कृति मंत्री से यह सवाल पूछा

भाजपा सांसद ने सरकार से पूछा- क्या गोमाता को राष्ट्रीय पशु के रूप में मान्यता देना चाहते हैं?
क्या सरकार गोमाता को राष्ट्रीय पशु के रूप में मान्यता देने का इरादा रखती है?

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के एक लोकसभा सदस्य ने संसद में सरकार से पूछा है- क्या 'गोमाता' को 'राष्ट्रीय पशु' के रूप में मान्यता देने का इरादा रखते हैं, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है?

अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी ने सोमवार को संसद के निचले सदन में एक लिखित प्रश्न में केंद्रीय संस्कृति मंत्री से यह सवाल पूछा, जिसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया गया।

उन्होंने कई सवाल पूछे, जिनमें यह भी शामिल था- क्या सरकार संसद में एक कानून लाकर भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग गोमाता को राष्ट्रीय पशु के रूप में मान्यता देने का इरादा रखती है? क्या वह भारतीय और सनातन संस्कृति की सुरक्षा और पुनरुद्धार पर विचार कर रही है? इस संबंध में और यदि हां है, तो उसका ब्योरा क्या है?

About The Author: News Desk

News Desk Picture