Dakshin Bharat Rashtramat

कर्नाटक: 5 गारंटियों पर कितने रुपए खर्च करेगी सरकार?

घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी

कर्नाटक: 5 गारंटियों पर कितने रुपए खर्च करेगी सरकार?
करोड़ों लोगों को मिलेगा इन गारंटियों का लाभ

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कांग्रेस ने कर्नाटक में सत्ता में आने से पहले चुनाव घोषणा-पत्र में पांच गारंटियां लागू करने की बात कही थी। इन पर कुल कितने रुपए खर्च किए जाएंगे, इसकी घोषणा मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने राज्य का बजट पेश करते हुए की। यहां जानिए, इन घोषणाओं के बारे में ...

शक्ति

महिलाओं और लैंगिक अल्पसंख्यकों के लिए सभी चार राज्य स्वामित्व वाले सड़क परिवहन निगमों में मुफ्त यात्रा। रोजाना औसतन 50 से 60 लाख महिला यात्री। इस पर 4,000 करोड़ रुपए सालाना खर्च होंगे।

गृह ज्योति

घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली। 2 करोड़ से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे और 13,910 करोड़ रुपए वार्षिक व्यय अनुमानित है।

गृह लक्ष्मी

परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपए मासिक वित्तीय सहायता। 30,000 करोड़ रुपए सालाना खर्च का अनुमान है।

अन्न भाग्य

सभी पात्र व्यक्तियों को 5 किलो अतिरिक्त खाद्यान्न। खाद्यान्न खरीद पूरी होने तक प्रति लाभार्थी 170 रुपए प्रति माह डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए जाएंगे। सालाना खर्च 10,000 करोड़ रुपए है।

युवा निधि

डिग्री धारकों के लिए 3,000 रुपए और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों के लिए 1,500 रुपए का मासिक भत्ता।

About The Author: News Desk

News Desk Picture