कर्नाटक: मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा से आगे निकली कांग्रेस

पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुआ था

बेंगलूरु/दक्षिण भारत/भाषा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस से पिछड़ती नजर आ रही है। 

पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुआ था।

ताजा रुझान इस प्रकार हैं:

भाजपा: 73

कांग्रेस: 121

जद (एस): 26

अन्य: 5

About The Author: News Desk