बजरंगबली का अपमान करके पीएफआई को बचाने की चेष्टा करती है कांग्रेस: भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया

पात्रा ने कहा कि बजरंगबली के अपमान में कांग्रेस पार्टी जिस तरह से उतरी है, इसे सबने देखा है

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की परिभाषा 85% कमीशन और 100% हिंदू विरोधी है। आज कांग्रेस ने अपना (कर्नाटक) चुनाव घोषणापत्र जारी किया है, जो झूठ का पुलिंदा है।

पात्रा ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने सोनिया गांधी के निर्देश पर हलफनामा देकर कहा था कि भगवान राम का अस्तित्व नहीं है। वे सिर्फ एक कल्पना हैं।

पात्रा ने कहा कि बजरंगबली के अपमान में कांग्रेस पार्टी जिस तरह से उतरी है, इसे सबने देखा है। कांग्रेस के लिए यह नई बात नहीं है। जय श्रीराम कहना, यह कांग्रेस पार्टी को ‘कम्युनल पॉलिटिक्स’ लगता है।

पात्रा ने कहा कि बजरंगबली का अपमान करके पीएफआई को किस तरह बचाया जाए, इसकी ही चेष्टा कांग्रेस पार्टी करती है। यह तुष्टीकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है।

About The Author: News Desk