Dakshin Bharat Rashtramat

मोदी सरकार का एक और डिजिटल प्रहार: चीनी कंपनियों, अन्य विदेशी इकाइयों के 232 ऐप पर प्रतिबंध

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगकी मंत्रालय ने इन ऐप को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है

मोदी सरकार का एक और डिजिटल प्रहार: चीनी कंपनियों, अन्य विदेशी इकाइयों के 232 ऐप पर प्रतिबंध
सट्टेबाजी, जुए और धन शोधन में शामिल 138 ऐप को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया था

नई दिल्ली/दक्षिण भारत/भाषा। सरकार ने सट्टेबाजी, जुए (गैंबलिंग) और अनाधिकृत रूप से कर्ज देने में शामिल होने के आरोप में चीन सहित विदेशी इकाइयों द्वारा संचालित 232 ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगकी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद इन ऐप को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है।

एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, ‘सट्टेबाजी, जुए और धन शोधन में शामिल 138 ऐप को प्रतिबंधित करने का आदेश कल शाम जारी किया गया था। इसके अलावा अनाधिकृत ऋण सेवा में शामिल 94 ऐप को ब्लॉक करने का आदेश भी जारी किया गया है। ये ऐप चीन सहित विदेशी इकाइयों द्वारा संचालित किए जा रहे थे। ये देश की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।’

अधिकारी ने प्रतिबंधित किए गए ऐप के नाम नहीं बताए। इस बारे में मेइटी को आधिकारिक रूप से भेजे गए सवालों के जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं मिले थे।

About The Author: News Desk

News Desk Picture