Dakshin Bharat Rashtramat

कर्नाटक: कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति में 11 नए नेताओं को शामिल किया

कांग्रेस भाजपा से सत्ता वापस लेने की पुरजोर कोशिश कर रही है

कर्नाटक: कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति में 11 नए नेताओं को शामिल किया
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश चुनाव समिति में अतिरिक्त नाम शामिल करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कांग्रेस ने सोमवार को कर्नाटक की प्रदेश चुनाव समिति में पार्टी के 11 नए नेताओं को नियुक्त किया। नियुक्तियां अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की गई हैं, जहां कांग्रेस भाजपा से सत्ता वापस लेने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के लिए प्रदेश चुनाव समिति में अतिरिक्त नाम शामिल करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। 

प्रदेश चुनाव समिति में शामिल नामों में बीएल शंकर, परमेश्वर नाइक, उमाश्री, रमेश कुमार, रामनाथ राय, एचएम रेवन्ना और एएम हिंदासगेरी शामिल हैं।

इसके अलावा राज्य कांग्रेस के नेता जमीर अहमद, शिवानंद पाटिल, शरणबसप्पा गौड़ा दर्शनपुर और शरण प्रकाश पाटिल को भी समिति में शामिल किया गया है।

About The Author: News Desk

News Desk Picture