Dakshin Bharat Rashtramat

गुजरात चुनाव: भास्कर राव कर रहे आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार

राव ने कहा, 'अब गुजरात में भी बदलाव की हवा बह रही है'

गुजरात चुनाव: भास्कर राव कर रहे आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार
'लोग गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए 'आप' का समर्थन कर रहे हैं'

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य उपाध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भास्कर राव ने आगामी गुजरात चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार अभियान में भाग लिया। भास्कर राव ने गुजरात आप प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया के लिए प्रचार किया, जो सूरत जिले के कटारगाम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

अभियान से इतर मीडिया से बात करते हुए भास्कर राव ने कहा, 'दिल्ली और पंजाब के बाद अब गुजरात में भी बदलाव की हवा बह रही है। पिछले 27 वर्षों में भाजपा ने गुजरात का विकास करने के बजाय यहां कुछ छोटी परियोजनाओं का झूठा प्रचार करने को प्राथमिकता दी है।'

उन्होंने कहा, 'लोग समझते हैं कि 'गुजरात मॉडल' एक खराब मॉडल है और वे गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'भाजपा के धनबल और बाहुबल के बावजूद हम देख सकते हैं कि आम आदमी पार्टी का जनाधार व्यापक रूप से बढ़ रहा है। विभिन्न मीडिया के हालिया सर्वेक्षणों ने भी इसकी पुष्टि की है।'

भास्कर राव के साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी विजय शास्त्रीमठ और पार्टी नेता नित्यानंद साहू मौजूद थे।

About The Author: News Desk

News Desk Picture