Dakshin Bharat Rashtramat

भाला फेंक में नीरज का कमाल, भारत को दिलाया सोना

भाला फेंक में नीरज का कमाल, भारत को दिलाया सोना
भाला फेंक में नीरज का कमाल, भारत को दिलाया सोना

नीरज चोपड़ा। फोटो स्रोत: @WeAreTeamIndia ट्विटर अकाउंट।

टोक्यो/दक्षिण भारत। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में कमाल कर दिया। उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया है। भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज से देश को काफी उम्मीदें थीं जिन पर वे खरे उतरे हैं। उन्होंने दूसरे थ्रो में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया है।

बता दें कि भाला फेंक में यह भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक है। नीरज के इस कारनामे के साथ ही देशभर में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया में उन्हें बधाई दी जा रही है। ये पंक्तियां लिखे जाने तक टोक्यो ओलंपिक में भारत सात पदक जीत चुका है। यह किसी भी ओलंपिक में भारत का सर्वाधिक पदक का बेहतरीन प्रदर्शन है।

नीरज के बारे में ओलंपिक्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा ट्वीट किया गया, ‘इतिहास बना। भारत के नीरज चोपड़ा ने अपने ओलंपिक पदार्पण में एथलेटिक्स पुरुषों के भाला फाइनल में स्वर्ण पदक जीता!’

ट्वीट में कहा गया, ‘वे एथलेटिक्स में पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं और व्यक्तिगत पदक जीतने वाले केवल दूसरे हैं!’

24 दिसंबर, 1997 को जन्मे नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव के रहने वाले हैं। उनकी शिक्षा डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ में हुई। वे 2016 में भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर जूनियर कमीशंड अधिकारी नियुक्त किए गए। वे इस उपलब्धि के साथ ही भारत के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए हैं।

About The Author: Dakshin Bharat