Dakshin Bharat Rashtramat

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल

गौतम गंभीर ने भाजपा की सदस्यता ली है।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चर्चा है कि वे दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। गंभीर 2011 विश्व कप और 2007 टी20 विश्व कप में भारत की जीत के सूत्रधारों में रहे थे। उन्हें हाल ही में पद्मश्री से नवाजा गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, गंभीर को नई दिल्ली सीट से उतारा जा सकता है जहां से फिलहाल मीनाक्षी लेखी भाजपा की सांसद है। उन्होंने कहा कि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

गंभीर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित हैं और पार्टी के सदस्य के तौर पर देश की भलाई के लिए काम करेंगे। अरुण जेटली ने गंभीर के भाजपा में शामिल होने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारने को लेकर पार्टी सही समय पर फैसला लेगी। जेटली ने कहा कि गंभीर दिल्ली में पले-बढ़े हैं और पार्टी उनकी प्रतिभा का अधिकतम इस्तेमाल करेगी। गंभीर ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture