Dakshin Bharat Rashtramat

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड मेडल, तजिंदरपाल ने लहराया परचम

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड मेडल, तजिंदरपाल ने लहराया परचम

tajinderpal singh

जकार्ता। एशियन गेम्स में शनिवार को भी भारत के खाते में मेडल बरसे। आज सबसे बड़ी कामयाबी एथलीट तजिंदरपाल सिंह को मिली। उन्होंने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने शॉट पुट स्पर्धा में भाग लिया और अव्वल रहे। इसके बाद उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। इस तरह एशियन गेम्स में भारत को 7 गोल्ड मेडल मिल चुके हैं।

महज 23 साल की उम्र में तजिंदर ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 20.75 मीटर थ्रो के साथ देश का नाम रोशन किया है। तजिंदर ने जब पहला थ्रो किया तो यह ​19.96 मीटर गया था। दूसरे थ्रो में यह 19.15 मीटर था। तीसरा प्रयास फाउल था। वहीं चौथे प्रयास में 19.96 मीटर थ्रो में कामयाब रहे। आखिरकार पांचवां थ्रो 20.75 मीटर गया। छठा प्रयास 20 मीटर गया था।

वहीं दीपिका पल्लीकल ने देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। हालांकि उनसे गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी। वे महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में हार गईं। उन्हें मलेशिया की निकोल डेविड ने शिकस्त दी। ये पंक्तियां लिखे जाने तक एशियन गेम्स में भारत कुल 29 मेडल जीत चुका है। देश के खाते में 7 गोल्ड, 5 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

पदकों की तालिका में भारत एक स्थान नीचे खिसककर 7वें से 8वें स्थान पर आ गया है। इस तालिका में चीन ने अपनी दमदार स्थिति बरकरार रखी है। उसके पास 72 गोल्ड मेडल हैं। वह 51 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पहले स्थान पर है। दूसरा स्थान जापान का है। तालिका में 10वें स्थान पर उज्बेकिस्तान है। वह कल भी इसी स्थान पर था।

जरूर पढ़िए:
– अब इस गाने पर जमकर नाचे डब्बू अंकल, सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो
– आयुर्वेद की यह अकेली दवा रखती है 20 से ज्यादा बीमारियों को दूर, एक में समाए अनेक फायदे
– इस गांव में सदियों पहले सभी लोगों का हुआ था कत्ल, यहां कोई नहीं मनाता रक्षाबंधन
– राखियों पर भी छाए प्रधानमंत्री मोदी, जानिए किस वजह से बहनों की पसंद बनी ‘मोदी राखी’

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture