किम्बर्ली। एक ओर विराट कोहली की कप्तानी में पुरुष टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरी़ज में ब़ढत के लिए खेलेगी तो दूसरी ओर मिताली राज की कप्तानी में अफ्रीका की ़जमीन पर ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को तीन मैचों की सीरी़ज में २-० की अपराजेय ब़ढत के लिए उतरेगी।भारतीय महिला टीम ने किम्बर्ली में ही पहले वनडे में मे़जबान दक्षिण अफ्रीका को ८८ रन से पराजित किया था और वह इसी लय के साथ दोबारा से इसी मैदान पर जीत के साथ सीरी़ज पर कब़्जा करना चाहेगी। भारतीय महिलाओं के लिए यह सीरी़ज आईसीसी की महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है जिसका यह पहला राउंड है। इंग्लैंड में गत वर्ष हुए आईसीसी महिला विश्वकप के बाद से भारतीय महिला टीम के लिए यह पहली अंतरराष्ट्रीय सीरी़ज भी है, ऐसे में मिताली एंड कंपनी के लिए प्रदर्शन और खुद को साबित करने के लिहा़ज से भी यह सीरी़ज अहम मानी जा रही है। वैसे पिछले मैच के प्रदर्शन को देखा जाए तो भारतीय महिलाओं ने बल्लेबाजी और गेंदबा़जी दोनों विभागों में प्रभावित किया था। हालांकि बल्लेबा़जी में उसके मध्यक्रम को सुधार की जरूरत है। पहले वनडे में स्मृति मंधाना ने ८४ रन की कमाल अर्धशतकीय पारी खेली थी जबकि कप्तान मिताली की उपयोगी ४५ रन की पारी से दोनों टीम को २०० पार ले जाने में सफल रहीं जो ल़डने के लिहा़ज से संतोषजनक स्कोर था। मध्यक्रम में लेकिन वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, सुष्मा वर्मा रन नहीं बटोर सकीं तो विश्वकप सेमीफाइनल की हीरो हरमनप्रीत कौर भी पिछले मैच में १६ रन पर सस्ते में आउट हो गई थीं। हालांकि महिला बिग बैश लीग में एकमात्र भारतीय हरमनप्रीत अच्छी बल्लेबा़ज हैं और उनसे दूसरे मैच में वापसी की उम्मीद की जा सकती है।इसके अलावा गेंदबा़जों में अनुभवी झूलन गोस्वामी २४ रन पर चार विकेट लेकर सबसे सफल रही थीं जबकि शिखा पांडे ने भी २३ रन पर तीन विकेट निकाले और दोनों ते़ज गेंदबा़जों ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट झटक लिए। इसके अलावा स्पिनर पूनम यादव ने भी २२ रन देकर दो विकेट चटकाए और इसी मैदान पर फिर से गेंदबाजों की अहमियत रहेगी।दक्षिण अफ्रीका की टीम भी करो या मरो के मैच में अच्छे प्रदर्शन से सीरी़ज बचाने का प्रयास करेगी। पिछले मैच में टीम की केवल चार बल्लेबा़ज ही दहाई के आंक़डे को छू सकी थीं जबकि कप्तान डेन वान निकर्क अकेली खिला़डी थीं जिन्होंने ४१ रन बनाए। ऐसे में टीम को बल्लेबाजी में काफी सुधार की जरूरत होगी। गेंदबा़जों में मारियाने कैप और आयाबोंगा खाका फिर से अच्छा प्रदर्शन दोहरा सकती हैं। पिछले मैच में दोनों ने चार विकेट निकाले थे।
दक्षिण अफ्रीका से सीरीज़ कब्ज़ाने उतरेंगी भारतीय महिलाएं
दक्षिण अफ्रीका से सीरीज़ कब्ज़ाने उतरेंगी भारतीय महिलाएं