Dakshin Bharat Rashtramat

अफरीदी ने कहा तिरंगे को सही पकड़ें, जीते दिल

अफरीदी ने कहा तिरंगे को सही पकड़ें, जीते दिल

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मैदान हो या अन्य किसी खेल का, क़डी प्रतिद्वंद्विता हमेशा नजर आती है लेकिन पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने शनिवार को कुछ ऐसा किया जिससे न सिर्फ उन्होंने करो़डों भारतीयों का दिल जीत लिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी वाह-वाही होने लगी। अफरीदी इस समय स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरित्ज में बर्फ पर ट्वंटी-२० मुकाबला खेल रहे हैं जहां उनकी टीम शाहिद अफरीदी रॉयल्स इलेवन ने सहवाग डायमंड्स इलेवन को आइस क्रिकेट सीरीज में २-० से हरा दिया। मैच को देखने भारतीय क्रिकेट प्रशंसक भी आए हुए थे और वे अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। सोशल मीडिया पर अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भारतीय प्रशंसकों के साथ तिरंगे के साथ सेल्फी ले रहे हैं। हालांकि सेल्फी लेने से पहले अफरीदी की नजर तिरंगे पर प़डी और उन्होंने देखा कि तिरंगा पूरी तरह खुला नहीं है तो उन्होंने भारतीय फैंस से कहा,’’तिरंगा सीधा करो’’। भारतीय दर्शक के तिरंगा पूरा खोलने और उसे सीधा करने के बाद ही अफरीदी ने उनके साथ सेल्फी ली। तिरंगे के प्रति इस सम्मान के बाद सोशल मीडिया पर अफरीदी की खूब तारीफ हो रही है।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture