Dakshin Bharat Rashtramat

नेहा पांच अंडर के साथ शीर्ष पर

नेहा पांच अंडर के साथ शीर्ष पर

बेंगलूरु। नेहा त्रिपाठी ने इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां पांच अंडर ६७ का कार्ड खेला और हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर २०१७ के नौवें चरण में दूसरे दौर के बाद ब़ढत हासिल की। दूसरे दौर की समाप्ति के बाद नेहा का स्कोर तीन अंडर १४१ है। इस सत्र के शुरू में अहमदाबाद में पहले चरण में खिताब जीतने वाली नेहा अभी गौरिका विश्नोई (६९) से दो शॉट आगे हैं। दूसरे दिन कई खिलाि़डयों ने अंडर पार का स्कोर बनाया। वाणी कपूर ने पहले दौर के खराब प्रदर्शन से उबरकर दो अंडर ७० का कार्ड खेला जिससे वह १४७ स्कोर के साथ संयुक्त ११वें स्थान से संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गई। अमनदीप द्राल (७१) भी संयुक्त १४वें से संयुक्त सातवें स्थान पर पहुंच गई है। एमेच्योर रिदिमा दिलवारी तीसरे और कल शीर्ष पर रही गुरसिमर बदवाल चौथे स्थान पर हैं। वाणी एमेच्योर प्रणवी उर्स के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। अमनदीप के अलावा सिद्धी कपूर के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर हैं। मेहर अटवाल संयुक्त नौंवे स्थान पर हैं।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture