इस सप्ताह किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद, जानिए राशिफल

इस सप्ताह किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद, जानिए राशिफल

weekly rashifal

साप्ताहिक राशिफल: सोमवार 4 फरवरी, 2019 से रविवार 10 फरवरी, 2019 तक

मेष
इस सप्ताह आपको आर्थिक क्षेत्र तथा संतान के विषय में शुभ परिणाम मिलेंगे। समय सामान्य रहेगा। आपकी शारीरिक तथा आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके कामकाज में तथा व्यवसाय क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी। फिलहाल आप हाथ में आए हुए अवसरों का भरपूर प्रयोग करें। इससे आपको जल्द लाभ मिलने की उम्मीद है।

वृषभ
इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यह समय थो़डा कष्टदायक रहेगा। आपके कार्य में विघ्न आ सकते हैं। नौकरी-धंधे में अड़चन आ सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों अथवा सहकर्मियों की तरफ से पर्याप्त सहयोग न मिले, ऐसा हो सकता है। गणित, भौतिकशास्त्र, इंजिनियरिंग के क्षेत्र में विद्यार्थी मित्रों का मेहनत करने भी परिणाम कम आ सकता है।

मिथुन
यह समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी की प्रवृत्तिओं में आर्थिक लाभ होगा। संतान के इच्छुक जातकों को भी इस समय अच्छा समाचार मिल सकता है। इस समय आपके घर में मेहमानों की आवाजाही अधिक रहेगी। पढ़ाई में प्रगति दिखाई दे रही है। कुछ समय के लिए व्यर्थ मानसिक चिंता रहेगी। कामकाज में सावधानी रखें।

कर्क
यह समय संपत्ति के विषय में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। काफी समय से चल रहे विवादों का निराकरण हो सकता है। यदि आपको कोई संपत्ति खरीदनी है तो योग्य समय है। कुछ समय के लिए आपके सभी काम विलंब से होंगे। प्रेम संबंधों में भी मुलाकात के कार्यक्रम में अवरोध आ सकता है। नए संबंधों की शुरूआत करने के लिए भी ठीक समय नहीं है। इस समय संतान संबंधी विवाद आपको परेशान रखेंगे।

सिंह
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो छोटी यात्रा का योग बनेगा। कई बार मानसिक उदासीनता का अनुभव होगा। शुरुआती दिनों में माता के साथ मतभेद हो सकता है अथवा माता को शारीरिक तकलीफ सहन करनी पड़ेगी। चिंता में वृद्धि होगी। वाहन से तकलीफ रहेगी। कामकाज में विलंब होगा। इच्छित काम पूरे नहीं कर सकेंगे। सप्ताह के अंत में हर तरफ से संतोष भावना का अनुभव करेंगे।

कन्या
सप्ताह की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति आपके लिए लाभकारी रचना बना रही है। स्वयं के मौज-शौक पर अथवा घर में स्त्रीवर्ग पर खर्च होने का योग है। इस समय विलासी जीवनशैली ब़ढेगी। अनैतिक संबंधों की संभावना भी बढ़ेगी। आप दांपत्य सुख की तरफ अधिक आकर्षित रहेंगे। धर्म पर खर्च होने की संभावना भी बन रही है। कोई धार्मिक प्रसंग भी आएगा।

तुला
इस सप्ताह में आपसे कोई धार्मिक कार्य होगा। आपका मन पूजा-पाठ, धर्म, ध्यान में अधिक रहने की संभावना है। आपका मन धार्मिक विषयों की तरफ बढ़ेगा अथवा आप आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। संत महात्माओं से मुलाकात होगी। परिवार के किसी व्यक्ति की पदोन्नति होने की संभावना बन रही है। इस समय व्यापार में किसी प्रकार का नया उद्यम लगाने में आपके भाई का साथ आपको मिलेगा।

वृश्चिक
इस सप्ताह व्यक्तिगत तरीके से देखा जाए तो समय बहुत ही शुभ है। आपके कामकाज और व्यापार-धंधे के लिए खूब प्रगति और लाभदायक समय की सूचना दे रहा है। कोई ब़डा काम आपको मिल सकता है। प्रॉपर्टी, जमीन- मकान के विषय में भी ब़डा लाभ होगा। कामकाज में नयी भागीदारी करने के लिए उत्तम समय रहेगा। नए संपर्क बढ़ेंगे, जिससे आप प्रॉफेशनल मोर्चे पर अपनी अलग पहचान बना सकेंगे।

धनु
इस सप्ताह की शुरुआत शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हर तरह से शुभ रहेगी। हांलाकि, दूसरे दिन से आर्थिक खींचातान ब़ढेगी। आपके शब्दों का गलत अर्थघटन होने से संबंधों में तनाव ब़ढ सकता है। आपकी मानसिक व्यग्रता और शारीरिक सुस्ती के कारण कामकाज में ध्यान नहीं दे सकेंगे जिससे प्रॉफेशनल मोर्चे पर प्रदर्शन कमजोर होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा को भी बनाए रखने के लिए आपको अधिक प्रयास करने प़डेंगे। हालांकि, धार्मिक विषय में आगे बढ़ने के लिए यह समय अनुकूल है।

मकर
इस हफ्ते आप कोई नया कार्य कर सकते हैं। मानसिक शांति का अनुभव होगा। मेहनत का पूरा-पूरा लाभ प्राप्त करेंगे। सप्ताह के बीच में कुछ दिक्कत हो सकती है। कार्य में विलंब होगा, वाद-विवाद होगा। शत्रु के नुकसान पहुंचाने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। पानी या जलाशय से दूर रहें। मन अधिक बेचैन रहेगा। इस समय मानसिक रूप से हताश होंगे। धन लाभ कम होगा। आर्थिक मोर्चे पर आपको थोड़ी खींचतान रहेगी।

कुंभ
इस सप्ताह आपके परिवार और संतान के बढ़िया भविष्य के लिए आप कुछ निवेश कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही अचानक धन लाभ का योग बनेगा। संतान का पढ़ाई में मन लगेगा। पारिवारिक लोगों तथा सहकर्मियों के साथ विचारों के मेलजोल में कुछ संघर्ष बनेगा, पंरतु जो निर्णय करेंगे वह सटीक साबित होगा। इस समय के दौरान आप जो कार्य करेंगे उसकी लोग कद्र करेंगे।

मीन
यह सप्ताह आपके वैवाहिक जीवन के लिए कुछ कमजोर रहेगा खासकर पति/पत्नी में वैचारिक मतभेद उभर सकता है। यह समय आपके वैवाहिक जीवन के लिए कमजोर बना रहेगा तथा जीवनसाथी के साथ आपके संबंध कुछ बिग़ड सकते हैं। यात्रा, प्रवास अथवा भागीदारी के व्यापार में कुछ अड़चनें बन सकती हैं। स्वास्थ्य की देखभाल जरूर करें तथा इस समय कोई नया काम शुरू न करें।

.. ज्योतिर्विद पं. श्रीधर खांडल ..

संपर्क : +91 88847 69193
+ 91 88849 19349
www.nakshatraveda.com

About The Author: Dakshin Bharat