यूट्यूब पर हिट हुआ 'मदर सॉन्ग', आधे घंटे में एक लाख से ज्यादा लाइक

संगीत युवान शंकर राजा ने दिया है, जिसे सिड श्रीराम ने पेश किया है


चेन्नई/दक्षिण भारत। अजित कुमार की 'वलीमाई' के 'मदर सॉन्ग' को महज 30 मिनट में 1 लाख 13 हजार लाइक्स मिल गए। इस गाने के बोल निर्देशक विग्नेश शिवन के हैं। संगीत युवान शंकर राजा ने दिया है, जिसे सिड श्रीराम ने पेश किया है।

गाने को कितना पसंद किया जा रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके रिलीज होने के लगभग आधे घंटे में ही वीडियो को 2 लाख 83 हजार बार से ज्यादा देखा गया है।

यह गीत बच्चे के जीवन में मां के महत्व को दर्शाता है। एच. विनोथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म का दर्शकों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बोनी कपूर और ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित, फिल्म के सिनेमैटोग्राफर नीरव शाह और आर्ट डायरेक्टर काधिर हैं।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

About The Author: Dakshin Bharat