Dakshin Bharat Rashtramat

अमेरिका में कैंसर के इलाज के बाद ऋषि कपूर भारत लौटे

अमेरिका में कैंसर के इलाज के बाद ऋषि कपूर भारत लौटे

कैंसर के इलाज के बाद स्वदेश लौटे ऋषि कपूर

मुंबई/भाषा। वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद स्वदेश लौट आए हैं। अभिनेता पिछले साल न्यूयॉर्क गए थे। वे मंगलवार सुबह भारत लौट आए।

ऋषि कपूर (67) ने वतन वापस आने की खबर टि्वटर पर साझा की और लगातार समर्थन के लिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है। कपूर ने ट्वीट किया, ’11 महीने 11 दिन बाद वापस घर आया। आप सबको शुक्रिया।’

अमेरिका में उनके उपचार के दौरान उनकी पत्नी और अदाकारा रह चुकीं नीतू कपूर भी साथ थीं। शाहरुख खान, आलिया भट्ट, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, अनुपम खेर और अभिषेक तथा ऐश्वर्या राय बच्चन समेत बॉलीवुड की अन्य शख्सियतों ने वहां उनसे मुलाकात की थी।

About The Author: Dakshin Bharat