फेरों के समय पिता की याद में नम हुई थीं ​प्रियंका की आंखें, चाचा ने किया कन्यादान

फेरों के समय पिता की याद में नम हुई थीं ​प्रियंका की आंखें, चाचा ने किया कन्यादान

priyanka and nick

जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस यहां उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने 1 दिसंबर को ईसाई रीति से और 2 दिसंबर को हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी की। इस दौरान दोनों के परिवारों और मौजूद मेहमानों ने हर लम्हे को यादगार बनाने की कोशिश की। वहीं प्रियंका और निक के प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां दीं। हालांकि शादी की तस्वीरों को लेकर लोगों को निराशा ही मिली, क्योंकि मीडिया को इस आयोजन से दूर रखा गया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, शादी के दौरान जहां निक-प्रियंका काफी खुश नजर आए, वहीं कुछ मौके ऐसे भी आए जब प्रियंका की आंखें नम हो गईं। खासतौर पर फेरों के दौरान। उस समय उन्हें अपने पिता अशोक चोपड़ा याद आए, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका 2013 में देहांत हो चुका है। उनकी याद में प्रियंका की आंखें नम हो गईं। इसके अलावा भी कई रस्मों का पालन करते समय उन्हें पिता की याद आई।

उस समय निक के अलावा प्रियंका के चाचा ने उन्हें संभाला। चाचा ने ही उनके पिता के स्थान पर कई रस्मों में भाग लिया। कन्यादान की रस्म के समय वे आगे आए। वहीं प्रियंका की चाची भी इन रस्मों में शामिल हुईं। उन्हें चाचा की ओर से उपहारस्वरूप 21 चूड़ियां दी गईं। शादी के बाद सोमवार को निक-प्रियंका जोधपुर हवाईअड्डे पर देखे गए। उस समय प्रियंका हरी साड़ी में थीं। उन्होंने हाथ में चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहन रखा था। वहीं मांग में सिंदूर लगा रखा था।

प्रियंका चोपड़ा के बरेली स्थित पुराने घर में लोगों ने सजावट की और रोशनी कर खुशियां मनाईं। इस मौके पर उन्होंने मिठाइयां भी बांटीं। हालांकि स्थानीय लोगों ने इस बात पर निराशा भी जताई कि उन्हें शादी का न्योता नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपनी ओर से खुशियां मनाईं और शहर की बेटी को शुभकामनाएं दीं। बरेली में कई जगह प्रियंका और निक जोनस के पोस्टर लगाए गए हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News