यह क्या, एयरपोर्ट पर नाचने लगीं प्रियंका! वीडियो वायरल

यह क्या, एयरपोर्ट पर नाचने लगीं प्रियंका! वीडियो वायरल

nick and priyanka

जोधपुर। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी लगातार चर्चा में है। एक और दो दिसंबर को ईसाई और हिंदू रीति—रिवाजों से शादी करने के बाद उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में देखी गई थीं। अब एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें प्रियंका को झूमते हुए देखा जा सकता है। प्रशंसकों के बीच खुशी की वजह से वे एयरपोर्ट पर नाचने लगीं।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। दंपती 3 दिसंबर को जोधपुर से दिल्ली रवाना हुए थे। यह वीडियो इन्हीं में से किसी एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। इसमें प्रियंका को करीब से निकलते देख लोगों को आश्चर्य होता है, जिसके बाद वे उनकी ओर देख खुशी का इजहार करती हैं। फिर झूमते हुए दरवाजे की ओर चली जाती हैं।

इसी दौरान किसी ने यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इससे पहले एक दिसंबर को ईसाई रीति से हुई शादी का वीडियो सामने आया था जिसमें प्रियंका बेशकीमती गाउन पहने नजर आईं। निक ने उनका हाथ थाम रखा था। इस शादी में तस्वीरें और ​वीडियो रिकॉर्डिंग की मनाही थी, इसलिए प्रशंसक इनके लिए तरसते रहे। आखिरकार थोड़ी-सी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की गईं।

मंगलवार को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी गई थी। दंपती की ओर से मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी देने की योजना है। अब यहां देखिए प्रियंका का एक और वीडियो:

https://www.instagram.com/p/Bq_VZ_qATKX/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

About The Author: Dakshin Bharat