Dakshin Bharat Rashtramat

हो गई कपिल और गिन्नी की शादी, यहां देखिए तस्वीरें

हो गई कपिल और गिन्नी की शादी, यहां देखिए तस्वीरें

kapil sharma weds ginni

जालंधर। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी महिला मित्र गिन्नी के साथ 12 दिसंबर को शादी कर ली। शादी की तस्वीर कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट की है। इसे उनके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। यह शादी गिन्नी के होमटाउन जालंधर में हुई। बता दें कि कपिल ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि शादी जालंधर में खूब धूमधाम से होगी।

https://www.instagram.com/p/BrT5PECgrn3/?utm_source=ig_embed

तस्वीर में कपिल-गिन्नी रॉयल अंदाज में नजर आ रहे हैं। कपिल ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी है। साथ ही क्रीम कलर की पगड़ी उन पर सुंदर लग रही है। पंजाब की परंपरागत रस्मों का पालन करते हुए उन्होंने हाथ में तलवार ले रखी है। वहीं गिन्नी ने रेड कलर का लहंगा पहना है। उस पर गोल्डन कारीगरी खूबसूरत लग रही है। दूल्हा-दुल्हन की यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब शेयर की जा रही है।

https://www.instagram.com/p/BrT1Of-nPdW/?utm_source=ig_embed

इससे पहले कपिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी का कार्ड पोस्ट किया था, जिसमें शादी के कार्यक्रम की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि गिन्नी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं तो वे यह शादी धूमधाम से करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि जब बड़े भाई की शादी हुई, तब उनकी कमाई ज्यादा नहीं थी और भाभी को छोटी बारात के साथ लेकर आए।

https://www.instagram.com/p/BrUB4B0gczC/

कपिल शर्मा की शादी में कई टीवी स्टार्स ने शिरकत की। समारोह में कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर सहित कई कलाकार मौजूद थे। इसके साथ ही सोशल मीडिया में कपिल और गिन्नी की कॉलेज लाइफ के कई किस्से शेयर किए जा रहे हैं। दोनों कॉलेज टाइम से दोस्त रहे हैं और अब शादी के बंधन में बंध गए।

विवाह स्थल को लाल और सफेद फूलों से सजाया गया था। यहां सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया। जानकारी के अनुसार, कपिल शर्मा 24 दिसंबर को रिसेप्शन देंगे। इसके बाद वे टीवी शो में व्यस्त हो जाएंगे।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture