भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के इस वीडियो ने मचाया तहलका, खूब मिल रहे लाइक

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के इस वीडियो ने मचाया तहलका, खूब मिल रहे लाइक

actress monalisa

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा का एक वीडियो इन दिनों खूब देखा जा रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस डांस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं लाइक की संख्या 50 हजार को पार कर चुकी है। मोनालिसा ने सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के सॉन्ग ‘यार ना मिले’ पर जोरदार डांस किया है। इसे उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इसमें मोनालिसा अपनी एक साथी के संग सॉन्ग पर जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। उनका यह अवतार लोगों को खूब पसंद आया है। उन्होंने मोनालिसा से दूसरे मशहूर गानों पर वीडियो की फरमाइश कर दी है। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ के बहुत मशहूर सॉन्ग ‘डोला रे डोला’ पर डांस किया जो इन दिनों काफी देखा जा रहा है।

इसके अलावा भी मोनालिसा के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। भोजपुरी के साथ ही बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस कर उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है। वे रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं, जिसके बाद वे देशभर में मशहूर हो गईं। पहले जहां मोनालिसा के वीडियो बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में देखे जाते थे। अब वे पूरे देश में धमाल मचा रहे हैं।

About The Author: Dakshin Bharat