प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखीं जयरा वसीम

प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखीं जयरा वसीम

मुंबई/एजेन्सीदेसी गर्ल प्रियंका चोप़डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे बॉलीवुड डायरेक्टर-एक्टर फरहान अख्तर और दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ नजर आ रही हैं। यह फोटो प्रियंका की अपकमिंग हिंदी फिल्म ’’द स्काई इज पिंक’’ के सितारों की है, जो लंदन में शूटिंग करने पहुंचे हैं। इस फिल्म से देसी गर्ल दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।बता दें कि जल्द ही प्रियंका ’’द स्काई इज पिंक’’ में मां के किरदार में नजर आने वाली हैं। वह स्क्रीन पर जायरा वसीम द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका आयशा चौधरी की मां के रूप में नजर आएंगी। आयशा एक मोटिवेशनल स्पीकर और राइटर थी, आयशा की बीमारी के चलते उनकी मां अदिति चौधरी ने भी बहुत मुश्किल से अपनी बेटी को चुनौतियों से ल़डना सिखाया था। यह असली जिंदगी से प्रेरित कहानी होने के कारण यह भूमिका भी उतनी ही चुनौतीपूर्ण है।बता दें कि १३ साल की उम्र में फाइब्रोसिस डायग्नोज होने के बाद आयशा ने मोटिवेशनल स्पीकर बनने की ठान ली थी और २१ साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां अदिति ने ही उनकी किताबों को बातों को आगे फैलाने का जिम्मा उठाया है।

About The Author: Dakshin Bharat