आ गईं ‘दीपवीर’ की शादी की तस्वीरें, यहां देखिए

आ गईं ‘दीपवीर’ की शादी की तस्वीरें, यहां देखिए

ranveer deepika marriage

रोम। इटली के लेक कोमो में बुधवार को शादी रचा चुके बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गुरुवार को एक बार फिर शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। दरअसल बुधवार को जो शादी हुई, उसमें कोंकणी रस्मों का पालन किया गया था। अब गुरुवार को सिंधी रस्मों का पालन करते हुए शादी होगी। इस शादी में दीपिका और रणवीर के सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही मौजूद हैं।

मीडिया को समारोह से दूर रखा गया है। सेलेब्रिटी भी यहां आमंत्रित नहीं किए गए हैं। हालांकि बाद में बेंगलूरु और मुंबई में रिसेप्शन होगा। शादी के दौरान मेहमानों को भी तस्वीरें खींचने की इजाजत नहीं थी। जानकारी के अनुसार, कोंकणी तरीके से यह शादी करीब चार घंटों में संपन्न हुई।

विवाह स्थल पर सुरक्षा के काफी इंतजाम किए गए। यहां बोट में के जरिए भी विवाह स्थल की निगरानी की गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, कोंकणी रस्मों का पालन करते दीपिका ने लाल रंग का लहंगा पहना थी। वहीं रणवीर सफेद धोती-कुर्ते में थे। लेक कोमो के जिस विला में शादी हुई, वहां तक पहुंचने के लिए मेहमानों ने बोट की सवारी की। दोनों परिवार बेहद खुशनुमा माहौल में इस शादी में शरीक हुए। मंगलवार को मेहंदी और संगीत के साथ शादी की खास रस्में शुरू हुईं।

कार्यक्रम स्थल लेक कोमो की प्रसिद्ध इमारत है। यह करीब सात सौ साल पुरानी बताई जाती है। करीब दस एकड़ में फैले इस स्थान को लिली और अन्य महंगे फूलों से सजाया गया था। इस बात का खास ध्यान रखा गया कि दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें मीडिया तक न पहुंच पाएं। एक वीडियो में देखा गया कि दोनों को काले छाते से ढकने की कोशिश की गई।

कुछ पल के लिए वीडियो की इस झलक में दीपिका पादुकोण लाल और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। उनका चेहरा छाते से ढका हुआ था। रणवीर सफेद और गोल्डन कॉम्बिनेशन के परंपरागत पहनावे में थे। फैंस ने दोनों सितारों को बहुत बधाइयां दी हैं। हालांकि शादी की तस्वीरें पोस्ट न करने पर निराशा भी जताई।

About The Author: Dakshin Bharat