दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

dilip kumar

मुंबई। बीते जमाने के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें यहां लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वहीं अस्पताल की ओर से कहा गया है कि फिक्र की कोई बात नहीं है। दिलीप कुमार को रूटीन चेकअप के लिए लाया गया है। दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी गई है। इस ट्वीट के अनुसार उनकी सेहत में सुधार है। उन्हें सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी सेहत के लिए दुआओं की गुजारिश की गई है।

करीब 95 साल की उम्र के दिलीप कुमार अपने जमाने में बेहद मशहूर रहे हैं। उन्हें ट्रेजडी किंग के नाम से भी जाना जाता है। 11 दिसंबर, 1922 को पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्मे मुहम्मद यूसुफ ख़ान बॉलीवुड में आकर दिलीप कुमार बन गए। वे अपने प्रशंसकों के बीच इसी नाम से ज्यादा जाने जाते हैं। उन्होंने 1940 में फिल्म ‘ज्वार भाटा’ में काम किया। हालांकि उन्हें पहचान बनाने में थोड़ा समय लगा लेकिन बाद में वे दर्शकों के चहेते बन गए। वे पद्म विभूषण से भी सम्मानित हैं। मुग़ले-आज़म, नया दौर, मधुमति, राम और श्याम, देवदास उनकी बहुत प्रसिद्ध फिल्में हैं।

दिलीप कुमार की तबीयत पिछले कुछ वर्षों से ठीक नहीं है। अगस्त में भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद वे अस्पताल में भर्ती हुए थे। उससे पहले अप्रैल में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। साथ ही बुखार और सीने में संक्रमण ​था। इलाज के बाद उन्हें आराम हुआ। अब वे फिर अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत के बारे में जानकारी मिलने के बाद देशभर में प्रशंसक दुआ कर रहे हैं कि दिलीप कुमार जल्द ठीक होकर अपने घर लौट आएं।

ये भी पढ़िए:
– पीक से रंगी दीवारें देख कलेक्टर ने मंगवाया बाल्‍टी-कपड़ा और खुद करने लगे सफाई
– क्या आने वाले दौर में खत्म हो जाएगा टीवी?
– ये हैं शिक्षक बसरुद्दीन जिन्होंने ग्रामीण इलाकों में बदली स्कूलों की तस्वीर, मोदी ने की तारीफ
– मच्छरों, भौंकते कुत्तों और गंदगी से परेशान लालू ने वॉर्ड बदले जाने की गुहार लगाई

About The Author: Dakshin Bharat