भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ‘टिप-टिप बरसा’ पर मचाया धमाल, हिट हुआ वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ‘टिप-टिप बरसा’ पर मचाया धमाल, हिट हुआ वीडियो

bhojpuri actress akshara singh

मुंबई/एजेंसी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन स्टेज शो करती रहती हैं। इन दिनों अक्षरा का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो अक्षरा के स्टेज शो का है, जहां उन्होंने जबरदस्त डांस किया। सासाराम में आयोजित हुए इस स्टेज शो के वीडियो को इन दिनों यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बहुत ही कम समय में भोजपुरी फिल्म जगत की टॉप एक्ट्रेस में अपना नाम दर्ज करवाने वाली अक्षरा सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी आवाज से भी लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।

मूल रूप से पटना की रहने वाली अक्षरा को अभिनय का हुनर विरासत में मिला, क्योंकि इनके पिता विपिन सिंह भोजपुरी के प्रसिद्ध अभिनेता और इनकी मां नीलिमा सिंह भी एक अभिनेत्री थीं। 30 अगस्त, 1993 को जन्मीं अक्षरा ने कभी सोचा नहीं था कि वह एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी।

उन्हें बचपन से गाने का बहुत शौक था। वह एक प्लेबैक सिंगर बनना चाहती थीं। आज अक्षरा एक सफल एक्ट्रेस के साथ-साथ एक कामयाब सिंगर भी बन चुकी हैं। 10वीं तक की पढ़ाई उन्होंने पटना से ही की। उसके बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गईं। अक्षरा ने अपनी अभिनय की शुरुआत के सीरियल ‘काला टीका’ से की।

इसके बाद अक्षरा सोनी टीवी के सीरियल ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में नजर आईं, लेकिन इन सबसे उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली। इसी दौरान अक्षरा की मुलाकात भोजपुरी मेगास्टार रवि किशन से हुई, जिसके बाद फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में अक्षरा को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने का एक सबसे बड़ा ब्रेक मिला। वर्ष 2013 में आई ‘सत्यमेव जयते’ से अक्षरा भोजपुरी फिल्म जगत में छा गईं।

ये भी पढ़िए:
– इस देश के एक हिस्से में दिन तो दूसरे में होती है रात, पुरुषों से ज्यादा है महिलाओं की तादाद
– सेक्युलर मोर्चे के तौर पर शिवपाल ने साधे कई निशाने, क्या सपा को होगा नुकसान?
– अमित शाह ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को बताया दीमक, कहा- ‘चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे’
– इटली के वो 4 कानून जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे, न मानने पर पड़ जाते हैं लेने के देने

About The Author: Dakshin Bharat