नवरात्र में हिट हुआ खेसारी लाल का यह भोजपुरी गाना, यूट्यूब पर मचा रहा धूम

नवरात्र में हिट हुआ खेसारी लाल का यह भोजपुरी गाना, यूट्यूब पर मचा रहा धूम

lhesari lal song

नई दिल्ली। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर इंटरनेट पर धूम मचाने आ गए हैं। उनका एक गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। दरअसल नवरात्र के लिए उन्होंने यह खास गाना तैयार किया है। वीडियो में खेसारी लाल दुर्गा की प्रतिमा के सामने नृत्य करते भी दिखाई दे रहे हैं। खेसारी लाल के फैंस में इस वीडियो की खूब धूम है और वे इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

वैसे यह गीत पहले ही तैयार हो गया था लेकिन नवरात्र में खूब देखा जाने लगा। यह नवरात्र स्पेशल है जिसमें खेसारी लाल के हिट देवीगीत हैं। इन गानों को खेसारी लाल ने ही गाया है। नवरात्र शुरू होते ही बिहार, बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में यह गाना बहुत पसंद किया जा रहा है। इसे आप भी यहां देख सकते हैं:

ये भी पढ़िए:
– इंडिया टीवी-सीएनएक्स सर्वे: मप्र में भाजपा को बहुमत के संकेत, पसंद में शिवराज अव्वल
– कर्नाटक: दक्षिण तक पहुंची कांग्रेस-बसपा की रार? सरकार को बसपा विधायक ने दिया झटका
– गंगा की रक्षा के लिए 22 जून से आमरण अनशन कर रहे स्वामी सानंद का निधन
– कश्मीर: पीएचडी छोड़कर आतंकी बना मन्नान वानी सुरक्षाबलों की कार्रवाई में ढेर

About The Author: Dakshin Bharat