कल्लू के साथ भोजपुरी की इस एक्ट्रेस के डांस ने किया कमाल, खूब देखा जा रहा यह वीडियो

कल्लू के साथ भोजपुरी की इस एक्ट्रेस के डांस ने किया कमाल, खूब देखा जा रहा यह वीडियो

ritika sharma bhojpuri

मुंबई/एजेंसी। भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इसी क्रम में उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ भोजपुरी की मशहूर अदाकारा ऋतिका शर्मा नजर आ रही हैं। बता दें, कल्लू का यह वीडियो उनकी ‘रंग’ के एक गाने का है, जिसमें वह ऋतिका के साथ मिलकर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

लोगों को कल्लू और ऋतिका का यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। इसलिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्डे्स भोजपुरी द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बदलते दौर का असर भोजपुरी फिल्म जगत पर भी पड़ा है और यहां भी लीक से हटकर और सकारात्मक व सामाजिक मुद्दों पर फिल्मों का निर्माण शुरू हो गया है।

उसी कड़ी में बनने जा रही निर्देशक चंदन उपाध्याय की फिल्म ‘बब्बर की दहाड़’ इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में गूंज रही है। ‘आवारा बलम’ के बाद एक बार फिर अरविंद अकेला कल्लू इस फिल्म के जरिए धमाल मचाने वाले हैं।

क्रिस्टल इंडिया के बैनर तले निर्माता विजय कुमार गुप्ता की इस संदेशात्मक फिल्म के पहले चरण की शूटिंग उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हो चुकी है, जबकि शेष भाग की शूटिंग भी जल्द शुरू होगी। अपनी पहली ही फिल्म ‘आवारा बलम’ से चर्चा में आए चंदन उपाध्याय ने खुद इस फिल्म की कथा और पटकथा भी लिखी है, जबकि संवाद लेखक हैं राजेश पांडेय।

अविनाश झा घुंघरू के संगीत से सजी बब्बर के गीतकार हैं मनोज मतलबी, सुमित चंद्रवंशी और सिनेमेटोग्राफर हैं डीके शर्मा। निर्देशक चंदन उपाध्याय ने बताया कि आम जनजीवन में लोग रोजाना किसी न किसी भ्रष्टाचार के शिकार होते हैं। उन्हीं मुद्दों को एक मनोरंजक कथा का रूप दिया गया है।

About The Author: Dakshin Bharat