Dakshin Bharat Rashtramat

‘पानीपत’ में जंग लड़ेंगे अर्जुन कपूर

‘पानीपत’ में जंग लड़ेंगे अर्जुन कपूर

मुंबई। आशुतोष गोवारिकर जल्द एक और पीरियड फिल्म लेकर आने वाले हैं। ’’पानीपत’’ नाम से आने वाली इस फिल्म के लिए आशुतोष ने कास्ट भी फाइनल कर ली है। आशु इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनॉन को साथ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म साल १७६१ में हुई पानीपत के तीसरे युद्ध की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। कृति सैनॉन ने ये पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया।इस पोस्टर में केवल एक योद्धा का हाथ और तलवार नजर आ रही है। ’’लगान’’, ’’जोधा अकबर’’, ’’स्वदेश’’ जैसी फिल्में बना चुके आशुतोष पिछली बार ’’मोहनजो दारो’’ लेकर आए थे। लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इस बार फिर उन्होंने दर्शकों को एक उम्मीद दे दी है। इसके साथ ही स्टार कास्ट भी ऐसी ही कि उन्हें पीरियड फिल्म में देखना अपने आप में ही एक नया एक्सपीरियंस होगा।फिल्म की एक्ट्रेस कृति हों या अर्जुन दोनों ही पहली बार पीरियड फिल्म में काम करने वाले हैं। दोनों के अलावा संजू बाबा के लिए भी कमबैक के बाद इस फिल्म का हिस्सा बनना मजेदार होगा। उनकी आखिरी फिल्म ’’भूमि’’ थी। ये फिल्म तो नहीं चली थी लेकिन इसमें उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture