Dakshin Bharat Rashtramat

सलमान के साथ फिर काम करेेंगी प्रियंका

सलमान के साथ फिर काम करेेंगी प्रियंका

मुंबई/वार्ताबॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोप़डा दबंग स्टार सलमान खान के साथ फिर से काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर, सलमान खान को लेकर फिल्म भारत बना रहे हैं। चर्चा हो रही थी कि भारत में श्रद्धा कपूर को फाइनल कर लिया गया है, लेकिन श्रद्धा ने खुद इस खबर का खंडन किया कि उन्हें ऐसी कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई है। प्रियंका आज कल हॉलीवुड में बिजी हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका, सलमान खान की फिल्म ’’भारत’’ में ऩजर आ सकती हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें हॉलीवुड सीरियल ’’क्वांटिको’’ छो़डना प़डा सकता है। बताया जा रहा है कि प्रियंका को फिल्म ’’भारत’’ की कहानी बहुत पसंद आई है और उन्होंने ये प्रोजेक्ट फाइनल कर दिया है। वह इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। प्रियंका ने सलमान के साथ मुझसे शादी करोगी, गॉड तुस्सी ग्रेट हो और सलाम ए इश्क जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्म ’’भारत’’ एक कोरियन फिल्म – ओड टू माय फादर का रीमेक है।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture