ला लीगा में 300 गोल दागने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोनाल्डो

ला लीगा में 300 गोल दागने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोनाल्डो

मैड्रिड। पुर्तगाल के करिश्माई खिला़डी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ला लीगा फुटबाल लीग के इतिहास में ३०० या उससे अधिक गोल करने वाले विश्व के दूसरे खिला़डी बन गए हैं। रोनाल्डो के इस रिकॉर्ड गोल की बदौलत रियाल मैड्रिड ने लीग के एक मुकाबले में गेटाफे को ३-१ से हरा दिया। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में मैड्रिड के लिए मैच का पहला गोल गेराथ बेल ने २४वें मिनट में किया। इसके बाद रोनाल्डो ने दो गोल किए। उन्होंने ४६वें और ७८वें मिनट में गोल दागे। रोनाल्डो का ४६वें मिनट में किया गया गोल ला लीगा में ३०० वां और ७८वें मिनट में किया गया गोल ३०१ वां गोल था। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि २८६वें मैच में हासिल किया। उनसे पहले अर्जेंटीना के स्टार खिला़डी और लीग में बार्सिलोना के लिए खेलने वाले लियोनल मेस्सी ने ३०० या उससे ज्यादा गोल किए थे। हालांकि मेस्सी ने ३०० गोल करने के लिए ३३४ मैचों का सहारा लिया था। गेटाफे के लिए फ्रांसिस्को पोर्टिलो ने ६५वें मिनट में टीम का एकमात्र गोल दागा। ला लीगा के इस सत्र में रोनाल्डो अब तक १४ गोल कर चुके हैं और वह पांचवें स्थान पर हैं। वहीं मेस्सी २३ गोल के साथ शीर्ष पर हैं। रियाल मैड्रिड इस जीत से सात अंक मिले और वह अंक तालिका में ५४ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उनसे आगे एटलेटिको मैड्रिड है जो ६१ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बार्सिलोना ६६ अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है।

About The Author: Dakshin Bharat