सोने के बटन वालीशेरवानी में रिसेप्शन में नजर आए विराट

सोने के बटन वालीशेरवानी में रिसेप्शन में नजर आए विराट

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक इंक्लेव में हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। विराट और अनुष्का दोनों ही पार्टी में पांरपरिक परिधान में नजर आए। विराट काले रंग की शेरवानी पहने हुए थे और अनुष्का बनारसी सा़डी में नजर आईं। अनुष्का ने मांग में सिंदूर लगा रखा था और हैवी ज्वैलरी पहनी हुई थी। दूल्हे और दुल्हन के परिधानों को जाने माने ड्रेस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया था।दुल्हन भारतीय पहनावे में सबसे ज्यादा सुंदर लगती है, इसलिए डिजाइनर की सलाह पर अनुष्का ने लाल रंग की बनारसी सा़डी पहनी। लाल रंग की बिंदी, सिंदूर और मोगरा के फूलों से सजी अनुष्का काफी खुबसूरत नजर आ रही थीं। विराट ने जो शेरवानी पहनी थी उसमें १८ कैरेट सोने के बटन लगे थे। उन्होंने हाथ से तैयार ब्रोकेड चू़डीदार पहन रखा था। इसके साथ ही उन्होंने प्रिंटेड शॉल ले रखा था जोकि विराट पर काफी फब रहा था। अनुष्का ने जो आभूषण पहने थे उनकी कीमत ३० लाख रुपए के आसपास थी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर-वधू के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की और दोनों को एक-एक गुलाब उपहार में दिया। प्रधानमंत्री लगभग १५ मिनट तक यहां रुके। रिसेप्शन को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छो़डी गई थी। पूरे टेंट को सिल्क कप़डों की मदद से तैयार किया गया था और यह जो़डी जिस सोफे पर बैठी उसकी कीमत लगभग ५ लाख रुपए थी। विराट और अनुष्का का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में २६ दिसंबर को होगा। मुंबई में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में खेल और फिल्म जगत की कई जानी मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

About The Author: Dakshin Bharat