Dakshin Bharat Rashtramat

मजाक उड़ाने से नाराज है तापसी

मजाक उड़ाने से नाराज है तापसी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर लोगों का मजाक उ़डाए जाने से नाराज हैैं। तापसी का मानना है कि सोशल मीडिया ने लोगों को किसी का भी आसानी से मजाक बनाने की शक्ति दे दी है। तापसी ने कहा, सोशल मीडिया ने हमें शक्ति दी है किसी का भी मजाक बनाने की। क्या लोग समझ नहीं पा रहे कि यह किसी के आत्मविश्वास को खत्म कर सकता है। सिर्फ इसलिए कि महिला परंपरागत नियमों पर नहीं चलती। तापसी जल्द ही टीवी शो ’’ट्रोल पुलिस’’ के माध्यम से इस मुद्दे पर अपनी बात रखेंगी।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture