Dakshin Bharat Rashtramat

ट्विंकल के जन्मदिन को खास तरीके से मनाएंगे अक्षय

ट्विंकल के जन्मदिन को खास तरीके से मनाएंगे अक्षय

मुंबई। बॉलीवुड के खिला़डी कुमार अक्षय कुमार अपनी पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन को खास तरीके से मनाते हैं और इस बार वह उनके जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं। ट्विंकल का जन्मदिन २९ दिसंबर को होता है, जिसे अक्षय खास तरीके से मनाने वाले हैं। उनके जन्मदिन को लेकर अक्षय कुमार हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। वह इन बातों का खास ख्याल रखते हैं कि भले ही अपने जन्मदिन पर वह काम कर रहे हों, लेकिन वह अपनी पत्नी का जन्मदिन खास तरीके से सेलिब्रेट करना नहीं भूलते हैं। अक्षय ने इस दिन छुट्टी ले रखी है इसलिए उन्होंने अपने कामों की सारी लिस्ट और कार्यक्रम इस तरीके से तैयार करके रखा है कि अब वह इस दिन न तो किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और न ही कोई और काम कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने स्टार प्लस के शो लाफ्टर चैलेंज से भी छुट्टी ले रखी है। इस बार भी हर बार की तरह वह ट्विंकल का जन्मदिन इंडिया से बाहर ही मनाने वाले हैं।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture