Dakshin Bharat Rashtramat

परिणीति चोपड़ा गाएंगी हम नहीं सुधरेंगे

परिणीति चोपड़ा गाएंगी हम नहीं सुधरेंगे

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोप़डा फिल्म गोलमाल अगेन में हम नही सुधरेंगे गाना गाती नजर आयेंगी। परिणीति चोप़डा २२ अक्टूबर को २९ साल की हो जाएंगी। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की ओर से उन्हें जन्मदिन के पहले ही उपहार मिल गया। वह रोहित की फिल्म ’’गोलमाल अगेन’’ के लिए लोकप्रिय गाना ’’हम नहीं सुधरेंगे’’ का नया वर्जन गाएंगी। परिणीति फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलप़डे और कुणाल खेमू के साथ टीवी कार्यक्रम ’’यार मेरा सुपरस्टार सीजन-२’’ में ’’गोलमाल अगेन’’ को प्रमोट करने पहुंची थीं। रोहित शेट्टी ने कहा, परिणीति ने पूरी फिल्म में यह कह कर मुझे परेशान कर दिया कि सर, क्या मैं गाना गा सकती हूं, तो उनके लिए अच्छी खबर है। कंपनी टी-सीरीज ने यह ऑफर दी है। कंपनी चाहती है कि ’’हम नहीं सुधरेंगे’’ गाने को परिणीति गाएं। इस पर परिणीति ने कहा, ओह धन्यवाद, आप क्या कह रहे हैं! इस साल मेरा जन्मदिन पहले ही आ गया।’’ शेट्टी ने कहा, ’’हां, वे चाहते हैं कि आप इसे गाएं।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture