Dakshin Bharat Rashtramat

दहेज विरोधी अभियान का हिस्सा बने रवि किशन

दहेज विरोधी अभियान का हिस्सा बने रवि किशन

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार रवि किशन दहेज विरोधी अभियान का हिस्सा बन गए हैं। रवि किशन ने बिना दहेज लिए शादी की थी। रवि किशन एक अखबार द्वारा चलाए जा रहे दहेज विरोधी अभियान का हिस्सा बन गए हैं। रवि किशन ने इस सम्बंध में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा कि दहेज शब्द ही हिंदुस्तानी समाज के अनुरूप नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ना दहेज लें ना दहेज दें।उल्लेखनीय है कि हाल ही में बिहार सरकार ने दहेज मुक्त बिहार की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से दहेज विरोधी कानून लाया था और दहेज पर प्रतिबंध लगा दिया था। रवि किशन ने उस समय भी अपने साप्ताहिक स्तम्भ रवि की बात में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कदम की सराहना की थी। रवि किशन ने बताया कि आज के दौर में दहेज की मांग करना उचित नहीं है। ऐसे लोगों को खुद दहेज को ना कह कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

About The Author: Dakshin Bharat

Dakshin Bharat  Picture