लोगों की आभारी हैं श्रद्धा कपूर
On
लोगों की आभारी हैं श्रद्धा कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने गाए गीतों के लिए मिल रही सकारात्मक समीक्षाओं के लिए लोगों की आभारी है ’’सब तेरा’’ और ’’फिर भी तुमको चाहूंगा’’ जैसे गीत गा चुकीं श्रद्धा कपूर खुश हैं कि अभिनय के अलावा उनका संगीत कैरियर भी है। श्रद्धा का मानना है कि वह अपने गीतों के लिए सकारात्मक समीक्षा के लिए लोगों की आभारी हैं। श्रद्धा कपूर ने कहा, मुझे मिले प्यार के लिए आभारी हूं। मुझे लगता है कि मेरा पहले से ही संगीत में करियर भी है। इनमें से एक चुनने की आवश्यकता नहीं है। मुझे दोनों पसंद हैं। श्रद्धा ने फिल्म निर्देशक मोहित सूरी के साथ फिल्म ’’आशिकी-२’’, ’’एक विलेन’’ और ’’हॉफ गर्लफ्रेंड’’ में काम किया है।श्रद्धा ने बताया कि उनके साथ काम करना हमेशा खास रहा है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
05 Sep 2026 19:02:53
Photo: DKShivakumar.official FB Page


